यूक्रेन-रूस विवाद:- यूक्रेन ने भारत से लगाई गुहार, कहा स्थिति को नियंत्रित करने में करें मदद

Spread the love

यूक्रेन-रूस के बढ़ते विवाद और रूस द्वारा यूक्रेन पर हुए हमले के बीच नई दिल्ली में यूक्रेन के राजदूत इगोर पोलिखा ने भारत से मदद की गुहार लगाई है। यूक्रेन के राजदूत ने कहा कि भारत और रूस के बीच विशेष संबंध हैं। ऐसे में भारत हालात को नियंत्रित करने में अधिक सक्रिय भूमिका निभा सकता है। यूक्रेन के राजदूत ने कहा है कि हम भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील करते हैं रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को जल्द से जल्द हमारे राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की से मिलवाकर स्थिति को सामान्य करने मे हमारी मदद करें।
यूक्रेन-रूस विवाद पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत ने कहा है कि हम इस मसले का समाधान शांतिपूर्ण तरीके से चाहते है। भारत ने कहा है कि कूटनीतिक हल समय की आवश्यकता हैं। भारत ने कहा कि वो इस मामले में दोनों देशों के सपंर्क में हैं और यूक्रेन में 20 हजार से अधिक भारतीय नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकालना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।


Spread the love