उत्तराखण्डः सोमेश्वर पहुंचे पूर्व सीएम कोश्यारी! कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य समेत भाजपाईयों ने किया जोरदार स्वागत

Spread the love

अल्मोड़ा। महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी आज सोमेश्वर पहुंचे। जहां कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह कोश्यारी का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। यहां पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित किया और मोदी सरकार के दस सालों के कार्यकाल को ऐतिहासिक बताया। पूर्व राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास कर रहा है। उन्होंने श्रेष्ठ भारत के लिए मोदी के हाथ मजबूत करने की बात कही। उन्होंने कहा कि आज विदेशों में भारत का डंका बज रहा है, जिसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जाता है। कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार जनहितों को ध्यान में रखकर ही योजनाओं को धरातल पर उतारती है।


Spread the love