उत्तराखण्डः कल उत्तराखण्ड आयेंगी प्रियंका गांधी! रुड़की और रामनगर में होंगी जनसभाएं, कांग्रेसियों में उत्साह

Spread the love

देहरादून। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तराखंड स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी वाड्रा शनिवार को चुनाव प्रचार करेंगी। प्रियंका गांधी रुड़की और रामनगर में दो जनसभाओं को संबोधित करेंगी। कांग्रेस का दावा है कि राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के आने से कार्यकर्ताओं में उत्साह है और कांग्रेस को पूरी उम्मीद है कि उनकी जनसभा में बड़ी संख्या में जनता का समर्थन मिलेगा। उत्तराखंड कांग्रेस के सदन नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य का कहना है कि प्रियंका गांधी के आने से हम जनता को बताएंगे कि कांग्रेस किस तरह से लड़ाई लड़ रही है और पार्टी का आगे का क्या एजेंडा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय महासचिव के आने से प्रदेश में कार्यकर्ताओं का भी मनोबल बढ़ेगा।


Spread the love