उत्तराखण्डः लोहाघाट पहुंचे राजनाथ सिंह! रामलीला मैदान में की चुनावी जनसभा, कांग्रेस पर साधा निशाना

Spread the love

चंपावत। लोकसभा चुनाव अपने अंतिम पड़ाव पर है और उत्तराखंड में भाजपा के स्टार प्रचारकों का जमावड़ा लगा हुआ है। लगातार भाजपा के शीर्ष नेतृत्व नेताओं के लगातार कार्यक्रम किये जा रहे है। उसी क्रम में आज अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ संसदीय लोकसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा के समर्थन में भाजपा के स्टार प्रचारक व केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लोहाघाट के रामलीला मैदान पहुचें। जंहा रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। रक्षामंत्री के लोहाघाट पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। वहीं अपने संबोधन में रक्षामंत्री ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन में भ्रष्टाचार चरम पर था। 100 पैसा दिल्ली से चलता था तो 86 पैसा रास्ते में गायब हो जाता था, लेकिन भाजपा शासन में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दिल्ली से 100 पैसा चलता है तो 100 का 100 पैसा जनता के खाते में पहुंचता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस डायनासोर की तरह विलुप्त की कगार में आ चुकी है। कांग्रेस के पास कोई भी मुद्दे नहीं है इसलिए भाजपा पर गलत आरोप लगा रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सैनिक बाहुल्य क्षेत्र है प्रधानमंत्री ने फौजी भाइयों के लिए वन रैंक वन पेंशन योजना लागू करी। उन्होंने कहा कि भारत आज विश्व की पांचवी महाशक्ति बन चुका है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस वह पार्टी है जो सर्जिकल व एयर स्ट्राइक पर सबूत मांगती है। उन्हें सेना पर तक विश्वास नहीं है। सभा की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष निर्मल मेहरा तथा संचालन महासचिव मुकेश कलखुरिया ने किया। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, तीरथ सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहगुना, सांसद अजय टम्टा, पूर्व भाजपा विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, प्रभारी राम दत्त जोशी, सतीश पांडे, राजू गरकोटि, गोविंद वर्मा, सचिन जोशी, मोहित पाठक आदि मौजूद रहे।


Spread the love