उत्तराखण्डः हिमस्खलन में दबे 10 पर्वतारोहियों के शव बरामद! सुरक्षित निकाले गए 32, 16 लोग अब भी लापता

Spread the love

देहरादून। हिमस्खलन की चपेट में आए नेहरू पर्वतारोहण संस्थान यानी निम का 58 पर्वतारोहियों के दल के 32 लोगों को वायुसेना ने रेस्क्यू अभियान चलाकर बचा लिया है। वहीं 16 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। इधर अभीतक 10 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। बता दें कि वायुसेना ने मंगलवार को चार शव बरामद किए थे आज रेस्क्यू ऑपरेशन में छह शव और बरामद किए गए हैं। सीएम पुष्कर सिंह धाी ने आज निम पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। वहीं, उन्होंने द्रोपदी का डांडा क्षेत्र का हवाई सर्वे भी किया। बता दें कि उत्तरकाशी के नेहरू पर्वतारोहण संस्थान(निम) में 44 प्रशिक्षुओं, 8 प्रशिक्षकों सहित कुल 58 लोगों का दल 14 सितंबर को एडवांस माउंटेनियरिंग कोर्स के लिए निकला था। 25 सितंबर को यह दल डोकराणी बामक ग्लेशियर क्षेत्र में द्रौपदी का डांडा चोटी के बेस कैंप में पहुंचा। वहां से सभी चोटी के आरोहण के लिए 5670 मीटर की ऊंचाई पर स्थित कैंप-1 तक पहुंचे। मंगलवार तड़के चार बजे यह दल द्रौपदी का डांडा चोटी(5771 मी.) पर पहुंचा। लेकिन, कैंप-1 में लौटते समय करीब 8.45 बजे दल भारी हिमस्खलन की चपेट में आ गया। 


Spread the love