उत्तराखण्डः हरिद्वार से भाजपा विधायक मदन कौशिक बने राष्ट्रीय कार्य समिति के विशेष आमंत्रित सदस्य! संगठन में कई और लोगों को मिली अहम जिम्मेदारी

Spread the love

देहरादून। भाजपा ने आज संगठन में कई बड़ी नियुक्तियां की है। इस दौरान जहां पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और पूर्व सांसद सुनील जाखड़ को भाजपा ने राष्ट्रीय कार्य समिति का सदस्य और जयवीर शेरगिल को राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया है। वहीं विशेष आमंत्रित राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्यों की सूची में उत्तराखंड से मदन कौशिक, छत्तीसगढ़ से विष्णु देव, पंजाब से एस राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी, पंजाब से ही मनोरंजन कालिया और अमनजोत कौर रामूवालिया को शामिल किया गया है। इसके अलावा टीवी चैनलों पर लगातार कांग्रेस का पक्ष रखने वाले जयवीर शेरगिल ने भी कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद भाजपा में शामिल होना सही समझा था। अमरिंदर सिंह और सुनील जाखड़ के अलावा उत्तर प्रदेश से स्वतंत्र देव सिंह को राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया है। यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। यह नियुक्ति भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की ओर से की गई है।


Spread the love