राजनीति:- नही थम रहा कांग्रेस मे घमासान,अब पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुंजवाल ने इस नेता को बताया चुनाव में हार का जिम्मेदार

Spread the love

उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद कांग्रेस पार्टी में कलह बढ़ती जा रही है। रणजीत रावत, प्रीतम सिंह, पूर्व सीएम हरीश रावत के बाद अब पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल भी घमासान में कूद पड़े हैं। कुंजवाल ने एक बयान जारी कर प्रदेश में कांग्रेस की हार का ठीकरा प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव पर फोड़ा है।
कुंजवाल ने कहा कि प्रभारी ने प्रदेश अध्यक्ष के अलावा संगठन में किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया। उन्होंने कहा, कांग्रेस ने चुनाव से पहले संगठनात्मक बदलाव कर गणेश गोदियाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाया। प्रदेश अध्यक्ष तो बदल दिया गया, लेकिन बाकी टीम को नहीं बदला गया।
प्रदेश अध्यक्ष के अलावा संगठन में अन्य पदों पर आसीन लोग वही थे जो पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के समय में थे। कहा कि जब बदलाव ही करना था तो प्रदेश से जिला स्तर तक संगठनात्मक ढांचे में करना चाहिए था। कुंजवाल ने आरोप लगाया कि प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया।


Spread the love