सामान्य ज्ञान:- जानिए आज के दिन विश्व मे घटित प्रमुख घटनाएं

Spread the love

1582 : फ्रांस में इस दिन को मूर्ख दिवस के रूप में मनाने की शुरूआत हुई।
1869 : आयकर की शुरूआत की गई।
1882 : डाक बचत बैंक प्रणाली की शुरुआत।
1912 : भारत की राजधानी को औपचारिक रूप से कलकत्ता से दिल्ली स्थानांतरित किया गया।
1935 : भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना।
1935 : इंडियन पोस्टल ऑर्डर की शुरुआत।
1936: उड़ीसा राज्य की स्थापना।
1954 : सुब्रत मुखर्जी भारतीय वायुसेना के पहले प्रमुख बनाए गए।
1969 : तारापुर में देश के पहले परमाणु बिजली घर ने काम करना शुरू किया।
1973 : भारत के जिम कार्बेट नेशनल पार्क में बाघ संरक्षण परियोजना की शुरूआत।
1976 : टेलीविजन के लिए एक पृथक निगम की स्थापना की गई, जिसे दूरदर्शन नाम दिया गया।
1976 : स्टीव जॉब्स ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर एप्पल कंपनी की स्थापना की।


Spread the love