वोटिंग के बाद वीडियो पोस्ट कर इस साउथ एक्टर ने कहा भ्रष्ट सरकार के खिलाफ किया मतदान। देखें कौन है वो एक्टर।

Spread the love

आम जनता के साथ-साथ साउथ सिनेमा की हस्तियों ने भी वक्त निकालकर मतदान किया। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी है। पांच करोड़ से अधिक मतदाता आज अपने मत का प्रयोग करेंगे।  वहीं साउथ के दिग्गज अभिनेता प्रकाश राज बेंगलुरु में वोट डालने पहुंचे। साथ ही प्रकाश राज में जनता से ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील भी की।

बीजेपी के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करने वाले एक्टर प्रकाश राज ने भी इस मौके पर वोट डाला। उन्होंने ये तो नहीं बताया कि उन्होंने किसके पक्ष में वोट डाला है लेकिन एक्टर किसके खिलाफ हैं इस बारे में उन्होंने सीधे तौर पर बता दिया उनके अलावा और स्टार्स ने भी वोट डाले। साउथ इंडस्ट्री के एक्टर्स भी इसमें बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं और अपना वोट डालने जा रहे हैं। प्रकाश राज सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और वे बीजेपी के खिलाफ अपना ओपिनियन रखते नजर आते हैं। उन्हें अपने ट्वीट्स की वजह से कई बार ट्रोल का सामना भी करना पड़ता है। अब एक्टर ने कर्नाटक में चल रहे विधानसभा चुनाव के लिए अपना मतदान दिया। मतदान के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया और जनता को संदेश दिया। उन्होंने कहा- ‘गुड मॉर्निंग कर्नाटक. मैंने एक कम्युनल पॉलिटिक्स के खिलाफ वोट किया है। मैंने 40 परसेंट करप्ट सरकार के खिलाफ वोट दिया है। आप भी उन्हीं को वोट दें जिन्हें वोट देने की इजाजत आपको अंतरआत्मा की आवाज देती हो कर्नाटक के भले के लिए वोट करें’।

मालूम हो कि कर्नाटक में 10 मई को सुबह 7 बजे से 224 सीटों पर वोटिंग शुरू हो गई। वोटिंग के लिए बेहद कड़े इंतजाम किए गए। फिल्मी हस्तियों ने वोट डालने के साथ-साथ सभी लोगों से मतदान की गुजारिश की।


Spread the love