देहरादून। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के भाजपा से इस्तीफे और मुख्यमंत्री धामी से मतभेद जाहिर करते हुए वायरल ट्वीट और पत्र के सम्बंध में मदन कौशिक ने अपना पक्ष रखा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि वायरल पत्र और ट्वीट दोनों फर्जी हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में वो पुलिस शिकायत दर्ज कराएंगे।
मालूम हो कि सोशल मीडिया में 12 फरवरी की मध्य रात्रि को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के नाम से एक पत्र वायरल हुआ था।जिसमे कहा गया कि विधानसभा चुनाव में राज्य में भाजपा हार रही है। इस बारे में मुख्यमंत्री धामी को भी समझाया था,इसको देखते हुए वह प्रदेश अध्यक्ष पद से त्यागपत्र दे रहे हैं।
Mohan Chandra Joshi
संपादक