बड़ी खबर:- कांग्रेस ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को किया छः साल के लिए निष्कासित, जल्द ही थाम सकते हैं भाजपा का दामन

Spread the love

उत्तराखण्ड। उत्तराखंड में कांग्रेस ने अपने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को कांग्रेस पार्टी से 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है। जिसके बाद एक बार फिर से उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलों ने जोर पकड़ लिया है। बताया जा रहा है कि किशोर उपाध्याय आज ही भाजपा में शामिल हो सकते हैं।
मालूम हो कि पिछले लंबे समय से किशोर उपाध्याय के भाजपा में जाने की अटकलें चल रही थी परंतु ना तो भाजपा और ना ही किशोर उपाध्याय ने इस मामले में खुलकर बात की और अब जब विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन के आखिरी 2 दिन शेष बचे हैं ऐसे में किशोर उपाध्याय को निष्कासित कर कांग्रेस ने उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। मालूम हो कि कुछ दिनों पूर्व ही कांग्रेस पार्टी ने किशोर उपाध्याय को पार्टी के सभी दायित्वों से मुक्त कर दिया था।बताया जा रहा है कि किशोर उपाध्याय पार्टी में हो रही उनकी अनदेखी से आहत थे और इस संबंध में वह लगातार पार्टी आलाकमान से संपर्क बनाए हुए थे, परंतु उन्हें वहां से भी कोई विशेष सहयोग प्राप्त नहीं हुआ। जिसके बाद उनका कांग्रेस से मोहभंग हो गया।बताया जा रहा है कि किशोर उपाध्याय आज भाजपा में शामिल होकर टिहरी विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी हो सकते हैं। किशोर उपाध्याय के भाजपा में जाने से कांग्रेस को बड़ा नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है,क्योंकि किशोर उपाध्याय उत्तराखंड में कांग्रेस के सबसे बड़े ब्राह्मण चेहरे माने जाते हैं और पूरे प्रदेश की लगभग हर विधानसभा में उनके कुछ ना कुछ कार्यकर्ता मौजूद हैं।


Spread the love