बिग ब्रेकिंग:- पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय भाजपा में शामिल,टिहरी से हो सकते है भाजपा प्रत्याशी

Spread the love

उत्तराखण्ड। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए हैं और सम्भावना जताई जा रही है कि भाजपा उन्हें टिहरी से प्रत्याशी बनाकर चुनाव लड़ाएगी।
गौरतलब है कि अपनी पहली सूची में भाजपा ने टिहरी में अपना प्रत्याशी भी घोषित नहीं किया था,जिसके बाद से ही किशोर उपाध्याय के भाजपा में जाने की अटकलों ने जोर पकड़ लिया था।अब कल रात जारी भाजपा की दूसरी सूची में भी टिहरी विधानसभा से प्रत्याशी घोषित नही किया,जिसके बाद यह तय माना जा रहा था कि किशोर ही टिहरी विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी होंगे।
मालूम हो कि पिछले काफी समय से किशोर उपाध्याय और बीजेपी के बीच बातचीत चल रही थी और कांग्रेस ने किशोर को सभी दायित्वों से भी मुक्त कर दिया था,जिसके बाद से ही किशोर के भाजपा में जाने की अटकलें लगातार जोर पकड़ती रही लेकिन इस मामले में न तो भाजपा ने और न ही किशोर ने अपने पत्ते खोले और अब जब नामांकन जमा करने का केवल दो दिन शेष बचे है,ऐसे में किशोर ने भाजपा का दामन थाम लिया है। भाजपा में शामिल होने के बाद किशोर उपाध्याय ने कहा कि वह इस मौके पर किसी की आलोचना नहीं करना चाहते हैं और उन्होंने भाजपा में शामिल करने के लिए भाजपा का धन्यवाद दिया है।उन्होंने कहा कि भाजपा ने उन्हें उत्तराखंड की मूलभूत समस्याओं के लिए लगातार काम करने का आश्वासन दिया है और उन्हें पूर्ण विश्वास है कि विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा की सरकार बनाने जा रही है।किशोर के भाजपा में जाने से कांग्रेस को बड़ा नुकसान हो सकता है क्योंकि किशोर उपाध्याय उत्तराखंड में कांग्रेस का सबसे बड़ा ब्राह्मण चेहरा माने जाते थे और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष होने के कारण प्रदेश की सभी 70 विधानसभाओं में उनसे जुड़े हुए कार्यकर्ता मौजूद हैं और संभावना है कि उनसे जुड़े कार्यकर्ता भी विधानसभा चुनाव में भाजपा को समर्थन दे सकते हैं।


Spread the love