देहरादून। उत्तराखण्ड मे नई सरकार के गठन को लेकर भाजपा मे मंथन जारी है।पुष्कर धामी के नेतृत्व में चुनाव लड़ने वाली भाजपा ने 70 विधानसभा सीट में से 47 सीट जीतकर एकतरफा बहुमत तो हासिल कर लिया, लेकिन मुख्यमंत्री धामी खुद का चुनाव हार गए। जिसके बाद प्रदेश के नए मुख्यमंत्री को लेकर भाजपा मे मंथन जारी है।
इसी बीच भाजपा विधायक बंशीधर भगत को बड़ी जिम्मेदारी दे दी गई है।
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने नये विधानसभा अध्यक्ष के चयन की कार्यवाही होने तक कालाढूंगी से भाजपा विधायक बंशीधर भगत को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया है। विधानसभा प्रभारी मुकेश सिंघल ने आदेश से सम्बंधित अधिसूचना जारी की।
Mohan Chandra Joshi
संपादक