नहीं रहे उत्तराखंड विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष,भाजपा समर्थकों में शोक

Spread the love

देहरादून। सोमवार की सुबह उत्तराखंड की राजनीति के लिए एक दुखद खबर लेकर आई है। आज सुबह भाजपा के विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हरबंश कपूर का देहावसान हो गया।हरबंश कपूर भारतीय जनता पार्टी के वह नेता हैं जिन्होंने उत्तर प्रदेश हो या उत्तराखंड दोनों प्रदेशो में भाजपा को मजबूती प्रदान की है। हरबंश कपूर उत्तर प्रदेश के समय में देहरादून शहर और उत्तराखंड राज्य बनने के बाद देहरादून खास से विधायक चुने गए थे।2012 और 2017 का चुनाव हरबंश कपूर ने देहरादून कैंट सीट से चुनाव जीता था।
मालूम हो कि हरबंश कपूर ने अब तक लड़े 8 चुनावो में कभी पराजय का मुँह नही देखा।
उत्तराखण्ड राज्य बनने से पहले हरबंश कपूर उत्तर प्रदेश सरकार में शहरी विकास मंत्री भी रहे थे। और उत्तराखण्ड राज्य निर्माण के बाद 2007 में बनी भाजपा की सरकार में उन्हें विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया।
2017 में विधानसभा चुनाव के बाद उन्हें सरकार में कोई जिम्मेदारी न मिलने से उनके समर्थकों में नाराजगी भी देखी गई थी।
अब 2022 विधानसभा चुनाव से ठीक पहले हरबंश कपूर के देहावसान से भाजपा को गहरा झटका लगा है और हरबंश कपूर जैसे नेता की कमी भाजपा ही नही बल्कि उत्तराखण्ड के लिए भी एक बड़ी क्षति है।


Spread the love