पीएम ने वंदे भारत एक्सप्रेस की उत्तराखंड को दी सौगात, हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देहरादून से दिल्ली के लिए पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, । इस उद्घाटन समारोह के अवसर पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
यह ट्रेन बुधवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन सुबह सात बजे चलेगी। देहरादून और दिल्ली के बीच ट्रेन के केवल पांच स्टॉपेज होंगे। इनमें हरिद्वार, रुड़की, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और मेरठ शामिल हैं। ट्रेन की अधिकतम रफ्तार 110 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। वहीं, औसत रफ्तार 63.41 तय की गई है। वंदे भारत देहरादून से चलने वाली सबसे तेज ट्रेन शताब्दी एक्सप्रेस से एक घंटे कम समय में दिल्ली पहुंचाएगी। हालांकि, शताब्दी एक्सप्रेस को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन तक चलाया जाता है। जबकि, यह ट्रेन आनंद विहार तक ही जाएगी।
यह होगा ट्रेन का शेड्यूल
दिल्ली से देहरादून के बीच कहां कब पहुंचेगी ट्रेन।
आनंद विहार-          शाम 5.20 बजे
मेरठ-                     6.38
मुजफ्फरनगर-          7.08
सहारनपुर-              7.55
रुड़की-                  8.31
हरिद्वार-                  9.15
देहरादून-                10.35
देहरादून से दिल्ली
स्टेशन-              समय
देहरादून-            7.00 बजे
हरिद्वार-              8.04 बजे
रुड़की-               8.49 बजे
सहारनपुर-           9.27 बजे
मुजफ्फरनगर-     10.07 बजे
मेरठ-                 10.37 बजे
आनंद विहार-      11.45 बजे

Spread the love