उत्तराखण्ड मैं प्रचंड बहुमत हासिल करने के बाद भाजपा ने मुख्यमंत्री बनाने को लेकर अब कवायद तेज कर दी है।70 विधानसभा सीटों में से 47 सीटें जीतकर भाजपा ने जहां प्रचंड बहुमत हासिल किया है,वही विधानसभा चुनाव में भाजपा का चेहरा रहे पुष्कर सिंह धामी अपनी विधानसभा से चुनाव हार गए। जिसके बाद प्रदेश में नए मुख्यमंत्री के चयन को लेकर चर्चाएं चल रही हैं और अब शीघ्र ही भाजपा आलाकमान प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान करने का विचार बना रहा है। इसी बीच भाजपा आलाकमान ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को दिल्ली बुला लिया है। बताया जा रहा है कि भाजपा के दोनों नेताओं की आज भाजपा आलाकमान से मुलाकात हो सकती है। नई सरकार के गठन और मंत्रिमंडल को लेकर चर्चा होगी,साथ ही भाजपा शपथ ग्रहण समारोह को एक बड़े इवेंट के रूप में बदलना चाहती है।
Mohan Chandra Joshi
संपादक