देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) मंगलवार से राजभवन में आयोजित होने वाली दो दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी वसंतोत्सव 2022 का शुभारंभ करेंगे। इन दो दिनों में पुष्प उत्पादकों के लिए कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। सोमवार तक प्रतियोगिताओं के लिए 375 प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया है।
पुष्प प्रदर्शनी दोपहर 12 बजे से आमजन के लिए खोली जाएगी। आमजन के लिए प्रदर्शनी दोनों दिन शाम छह बजे तक खुली रहेगी। पुष्प प्रदर्शनी के दूसरे दिन 9 मार्च को शाम 4 बजे पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह किया जाएगा।
राजभवन मे होने वाली पुष्प प्रदर्शनी मे आने वाले लोग जहां रंग बिरंगे फूलों का दीदार कर सकेंगे। वहीं बच्चों की पेंटिंग प्रतियोगिता, ताजे फूलों की रंगोली एवं खाने योग्य फूलों की प्रतियोगिता सहित 12 मुख्य प्रतियोगिताएं होंगी। जिसमें कुल 51 उप श्रेणियां होंगी।
Mohan Chandra Joshi
संपादक