हवाई सेवाओं पर भी खराब मौसम का असर! बढ़ा फ्लाइटों का लैंडिंग टाइम

Spread the love

उत्तराखंड लगातार तीन दिनों से लगातार मौसम में बदलाव व एयरपोर्ट पर कम दृश्यता के चलते हवाई सेवाओं पर इसका असर पड़ रहा है। बीते शनिवार को भी विभिन्न स्थानों से आने वाली हवाई सेवाएं अपने निर्धारित समय से देरी से पहुंची। 12 अगस्त को मुंबई से सुबह 8 बजे देहरादून एयरपोर्ट आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 2 घंटे 22 मिनट देरी से सुबह 10:22 पर एयरपोर्ट पहुंची। वहीं इंडिगो की इलाहाबाद से आने वाली फ्लाइट सुबह 10.55 की बजाय सुबह 11.26 पर, जयपुर से इंडिगो की आने वाली फ्लाइट दोपहर 2.10 की बजाय दोपहर 2.54 पर पहुंची। विस्तारा एयरलाइंस की मुंबई की फ्लाइट दोपहर 2.20 के स्थान पर दोपहर 2.48 पर एयरपोर्ट पर लैंड हुई। इसके अलावा इंडिगो की लखनऊ से शाम 4:10 पर आने वाली फ्लाइट शाम 4.31 पर पहुंची। इंडिगो की मुंबई से आने वाली फ्लाइट शाम 4.50 की बजाय शाम 5.54 पर और दिल्ली से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट शाम 5:40 की बजाय शाम 6.24 पर देहरादून एयरपोर्ट पहुंची।

 


Spread the love