भारत नेपाल सीमा में एसएसबी 57 वीं वाहिनी के जवानों से की राज्यपाल ने मुलाकात।

Spread the love

उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने मंगलवार को भारत नेपाल सीमा स्थित मेलाघाट पोस्ट में एसएसबी 57 वी वाहिनी के जवानों से मुलाकात की राज्यपाल ने यहां सुरक्षाबलों के जवानों से मिलकर उनकी कुशलक्षेम पूछी तथा जवानों का हौसला बढ़ाया उन्होंने बनबसा में 3 साल के अपने सेवाकाल की यादों को भी जवानों से साझा किया, राज्यपाल ने कहा कि विषम परिस्थितियों में हमारे जवानों द्वारा निः स्वार्थ सेवाभाव से अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया जा रहा है इन जवानों के समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा पर हम सभी को गर्व है, राज्यपाल ने कहा कि इस सीमा क्षेत्र में एक अलग चुनौती है यहां जवानों को अपने इंटेलिजेंट नेटवर्क को और अधिक बढ़ाकर अलर्ट रहना चाहिए उन्होंने जवानों से उनकी समस्याओं तथा चुनौतियों के बारे में भी जानकारी ली मीडिया से बात करते हुए महामहिम राज्यपाल ने कहा कि आज जवानों से मिलकर अपने पूर्व कार्यकाल की यादें ताजा हो गई सीमा पर तैनात जवानों का जोश और हौसला देखकर हमारा दिल गर्व से भर जाता है सीमा पर तैनात जवान हर रोज एक नई चुनौती का सामना करते हैं और पूरी शिद्दत से देश की सुरक्षा के लिए तैनात रहते हैं एसएसबी का हमारे देश की सुरक्षा में एक बहुत बड़ा योगदान है आज एसएसवीके इन जवानों से मिल कर गवर्नर होने के नाते बहुत प्रसन्नता हुई है।


Spread the love