खत्म नहीं हो रही कांग्रेस की मुश्किलें, कांग्रेस को झटका दे भाजपा में शामिल हुए दो दिग्गज नेता

Spread the love

देहरादून। 2022 विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के दो नेताओं राजेश्वर पैन्यूली और हेम आर्य ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा में वापसी हो गई है। सांसद नरेश बंसल व पार्टी के वरिष्ठ नेता ज्योति गैरोला ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।
रविवार दोपहर रिस्पना चौक स्थित एक होटल में दोनों नेताओं ने भाजपा का दामन थामा। मालूम हो कि पैन्यूली पूर्व में भाजपा में थे, लेकिन वर्ष 2007 में टिकट ने मिलने पर पार्टी छोड़ दी थी। वर्ष 2018 में वे कांग्रेस में शामिल हो गए थे। वे प्रतापनगर विधानसभा से लगातार तीन बार बतौर निर्दलीय चुनाव लड़ चुके हैं और छह हजार से अधिक वोट प्राप्त करते रहे हैं।
पैन्यूली के साथ जाखनीधार के पूर्व कनिष्ठ ब्लाक प्रमुख साहेब सिंह कुमाईं, युवा कांग्रेस के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष केशव रावत, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सुंदर सिंह रावत, ग्राम प्रधान रोशन लाल, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य राणा मोहन सिंह, पूर्व प्रधान जीत सिंह रावत के साथ अन्य लोगो ने भी भाजपा का दामन थामा।
वहीं नैनीताल से हेम आर्य भी वर्ष 2012 में भाजपा के टिकट से चुनाव लड़े थे लेकिन वे सरिता आर्य से हार गए थे। वर्ष 2017 में भाजपा ने संजीव आर्य को टिकट दिया तो हेम ने बगावत करते हुए निर्दलीय चुनाव लड़ा था। अब संजीव के कांग्रेस में वापसी के बाद हेम ने फिर भाजपा में शामिल हो गए हैं। आर्य के साथ नैनीताल कांग्रेस कमेटी के महामंत्री डूंगर सिंह, वरिष्ठ नेता नवीन नैनवाल, विजय कुमार, हरीश आर्य आदि समर्थक भी भाजपा में शामिल हो गए हैं।


Spread the love