नियुक्तियों में कमीशनखोरी का आरोप, आप ने किया प्रदर्शन

Spread the love

अल्मोड़ा। प्रदेश में आउटसोर्सिंग के माध्यम से विभिन्न विभागों मंे की जा रही नियुक्तियों में भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी का आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने चौघानपाटा में सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने और कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या से नैतिकता के आधार पर त्यागपत्र देने की मांग की गयी। आप के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी ने कहा कि उत्तराखंड में बेरोजगारी चरम पर है, लेकिन सरकार बेरोजगारी दर कम करने के बजाए बेरोजगारों का मजाक बनाने का काम कर रही है। सरकार आउटसोर्सिंग के माध्यम से भर्तियां कर अवैध तरीके से बेरोजगारों से वसूली कर रही है। कार्यकर्ताओं ने बाल विकास मंत्री और कंपनियों पर कमिशनखोरी की मिली भगत होने का आरोप लगाया। यहां जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, महासचिव जगमोहन फर्त्याल, वरिष्ठ संरक्षक एनएल साह, अखिलेश टम्टा, विधानसभा उपाध्यक्ष अरुण तिवारी, सचिव मोहन सिंह देवड़ी, नवीन चंद्र आर्या आदि मौजूद रहे।


Spread the love