बनबसा। विभिन्न मांगों को लेकर पर्यावरण मित्रों का धरना प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के तत्वावधान में शाखा अध्यक्ष प्रमोद रत्नाकर की अगुआई में पर्यावरण मित्रों ने धरना प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि सरकार उनकी मांगों की अनदेखी कर रही है। कहा कि जबतक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जाती तबतक उनका आंदोलन जारी रहेगा। वहीं पर्यावरण मित्रों के धरने से नगर में सफाई व्यवस्था चरमरा गयी है। इस मौके पर अरूण बाल्मीकि, अर्जुन सागर, अभिषेक, करन, लक्ष्मी देवी, सोनी देवी, नीलम देवी, राजपाल बाल्मीकि, सुनील बाल्मीकि, नन्हें लाल बाल्मीकि, वीरपाल बाल्मीकि आदि मौजूद थे।
Mohan Chandra Joshi
संपादक