चम्पावत। चम्पावत के जिलाधिकारी विनीत तोमर ने जनपदवासियों को दिवाली, गोवर्धन पूजा,भाई दूज की शुभकामनाएं दी हैं। अपने बधाई संदेश में जिलाधिकारी ने चम्पावत की खुशहाली व समृद्धि की कामना की है, साथ ही जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए इको फ्रेंडली दीपावली मनाने का अनुरोध किया। जिलाधिकारी ने कहा कि अभी कोरोना संक्रमण का खतरा कम नही हुआ है इसलिए दीपावली की खरीददारी के लिए बाजार को जाते समय मास्क व सैनेटाइजर का उपयोग अवश्य करें।
Mohan Chandra Joshi
संपादक