भगवान जगन्नाथ महोत्सवः चौखुटिया में निकली रथ यात्रा

Spread the love

चौखुटिया। यहां प्रयागेश्वर महादेव मंदिर परिसर में चल रहे भगवान जगन्नाथ महोत्सव के दूसरे दिन भव्य रथ यात्रा निकाली गई। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में उमड़े श्रृद्धालुओं ने जयकारे लगाकर भगवान का आशीर्वाद लिया। वहीं श्रद्धालुओं ने रथ की रस्सी खींचकर भगवान के प्रति अपनी अटूट विश्वास जगाया। इसमें हरिनाम भजनों की ने ऐसा रंग जमाया कि सभी श्रद्धालु भक्तिभाव में डूब गए। महोत्सव का आयोजन प्रतिवर्ष अंतरराष्ट्रीय श्रीकृष्ण भावना संघ की ओर से किया जाता है। इस दौरान प्रभु जगन्नाथ, बलदेव व सुभद्रा की मूर्तियों की सजावट की गई। पारंपरिक विधि.विधान से उनका पूजन हुआ एवं वृंदावन से आए भक्तजनों ने जगन्नाथ यात्रा का वृतांत सुनाया। कहा कि जो श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ के मंदिर का दर्शन नहीं कर पाते हैं, भगवान जगन्नाथ रथ पर आरूढ़ होकर उन्हें दर्शन देते हैं। इसलिए पूरे देश में जगह.जगह पर भगवान की रथ यात्राएं निकाली जाती हैं। दोपहर करीब 12 बजे भगवान जगन्नाथ, बलदेव व सुभद्रा की आरती उतारी गई एवं उन्हें मंत्रोच्चारण के बीच 56 प्रकार के भोग लगाए गए, फिर विधि.विधान से उन्हें रथ पर आरूढ़ किया गया। 2 बजे शंख ध्वनि के बीच हरे राम-हरे कृष्णा के स्वरों के बीच श्रद्धालुओं ने रथ की रस्सी खींचकर रथ यात्रा की शुरूआत की।


Spread the love