मादक पदार्थों की तस्करी रोकने को पुलिस ने चलाया अभियान, तीन लोग गिरफ्तार

Spread the love

चंपावत। नशे के खिलाफ चंपावत पुलिस द्वारा चलाए गए अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस दौरान पुलिस ने कोतवाली चम्पावत क्षेत्र में 2.500 किलोग्राम चरस के साथ पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में जिलेभर में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम को पुलिस द्वारा वृहद स्तर पर अभियान छेड़़ा गया है। इसी के तहत विगत दिवस चम्पावत पुलिस टीम द्वारा बनलेख से चार किलोमीटर दूर ऐडी गुरोली निवासी 26 वर्षीय विजय सिंह पुत्र त्रिलोक सिंह के कब्जे से 01 किलोग्राम चरस, यहीं के निवासी 32 वर्षीय दीपक सिंह बिष्ट पुत्र छतर सिंह के कब्जे से 01 किलोग्राम चरस तथा 26 वर्षीय संदीप सिंह बिष्ट पुत्र बच्ची सिंह के कब्जे से 500 ग्राम चरस बरामद कर गिरफ्तार की है। पुलिस ने उक्त लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक शान्ति कुमार गंगवार, जयपाल सिंह चौहान, पिंकी धामी, अब्दुल मलिक, गिरीश पाटनी, चंचल सिंह, प्रकाश जोशी आदि थे।


Spread the love