तो क्या दावेदारों को संकेत दे गए प्रभारी मंत्री?? प्रभारी मंत्री के बयान से दावेदार चिंतित

Spread the love

चम्पावत। बुधवार को चम्पावत पहुंची भाजपा की विजय संकल्प यात्रा में भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झौंक दी थी और यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओ और जनता का जो हुजूम उमड़ा उसने भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया है।भीड़ को देखकर भाजपा के वरिष्ठ नेता भी बहुत प्रसन्न दिखे।विजय संकल्प यात्रा में भीड़ जुटाने को लेकर भाजपा के विभिन्न दावेदारों ने भी भरपूर जोर लगाया परन्तु यात्रा के समाप्त होते-होते जिले के प्रभारी मंत्री अरविंद पांडेय ने अपने बयान से सभी दावेदारों की चिंता बड़ा दी है।विजय संकल्प यात्रा के दौरान अरविंद पांडेय ने खुले मंच से जिले के दोनो विधायको की जमकर तारीफ की और दोनो विधायको को जीत के लिए आशीर्वाद दिया साथ ही जनता से दोनो विधायको को जिताने का आग्रह भी किया।
खुले मंच से दोनो विधायको की प्रशंसा करने के बाद प्रेस से बात करते हुए भी अरविंद पांडेय ने जिले के दोनो विधायको को टिकट मिलने की बात दोहराई।अरविंद पांडेय ने कहा कि मैं विश्वास दिलाता हूं कि जिले के दोनो विधायको को पार्टी टिकट देगी और उन्हें उम्मीद है कि दोनो विधायक भारी मतों से पुनः जीत दर्ज करेंगे।

अरविंद पांडेय के इस बयान के बाद से सभी दावेदारों की उम्मीदों को झटका लगता दिख रहा है।मालूम हो कि जिले की दोनो सीटों पर भाजपा के विधायक होने के बाद भी दोनो सीटों पर बड़ी संख्या में दावेदार नजर आ रहे हैं।अब देखना यह होगा कि प्रभारी मंत्री के इस बयान के बाद दावेदार क्या रुख अपनाते हैं।


Spread the love