पवित्र छड़ी यात्रा पहुंची चम्पावत

Spread the love

श्री पंच दशनाम जूना भैरव अखाड़ा की पवित्र छड़ी यात्रा चम्पावत पहुंची। श्रद्धालुओं ने यात्रा का स्वागत किया। यात्रा ने गोलज्यू और मां हिंग्लादेवी माता के दर्शन किए। बाद में यात्रा पिथौरागढ़ के लिए रवाना हो गई। बुधवार को श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा की पवित्र छड़ी यात्रा ने चम्पावत के गोलज्यू और हिंग्लादेवी मंदिर के दर्शन किए। अखाड़े के सभापति महंत प्रेम गिरी महाराज ने बताया कि यात्रा का शुभारंभ 24 सितंबर को माया देवी मंदिर हरिद्वार से हुआ था। एक माह के दौरान छड़ी यात्रा प्रदेश के सभी प्रमुख मंदिरों के दर्शन करेगी। उन्होंने बताया कि एक नवंबर को यात्रा का समापन हरिद्वार में किया जाएगा। अखाड़े के महंत ने बताया कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य सनातन धर्म का प्रचार करना है। बताया कि मंदिरों के विकास, पलायन रोकने और समाज को जोड़ने के लिए हर वर्ष पवित्र छड़ी यात्रा का आयोजन किया जाता है। यात्रा के यहां पहुंचने पर हिंग्ला देवी मंदिर के महंत दिगंबर अशोक गिरी और पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश तिवारी ने स्वागत किया। यात्रा में छड़ी महंत पुष्कर गिरी और महंत शिव दत्त गिरी समेत तमाम साधु संत शामिल हैं।


Spread the love