अल्मोड़ाः 1 दिसंबर से लापता युवक का शव मिला! सुसाइड नोट में महिला का जिक्र, जांच में जुटा पुलिस महकमा

Spread the love

अल्मोड़ा। नगर से एक दुखद खबर सामने आई है, यहां एक दिसंबर से लापता युवक का शव बरामद हुआ है। जानकारी के अनुसार तहसील भनोली के नायला कछियोला निवासी दिनेश चंद्र पांडे पुत्र रमेश चंद्र पांडे एक दिसंबर की सुबह घर से मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा के लिए निकले थे, लेकिन देर तक घर नहीं पहुंचे। परिजनों ने उन्हें फोन किया तो फोन नहीं उठा। जिसके बाद परिजनों ने उनकी खोजबीन की। खोजबीन के बाद घर से कुछ दूर युवक का बैग मिला। बैग में मिले कागज में युवक ने अपनी जीवनलीला समाप्त करने की बात लिखी थी। जिसके बाद परिजनों ने दन्या थाने में मामले की तहरीर दी थी। तब से पुलिस खोजबीन में जुटीं थी। रविवार को कुछ लोगों को घर के पास बने टैंक में उसका शव मिला। बताया कि सुसाइट नोट में किसी महिला का बार-बार फोन आने की बात लिखी थी। पुलिस मामले की जांच कर रहीं हैं। मृतक मेडिकल कॉलेज में इलेक्ट्रिशियन के पद पर कार्यरत था।


Spread the love