बड़ी खबर:- दिल्ली की केजरीवाल सरकार का बड़ा फैसला,दिल्ली जल बोर्ड के 700 अस्थाई कर्मचारी हुए स्थाई

Spread the love

दिल्ली। दिल्ली से एक बड़ी खबर आ रही है।दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने दिल्ली जल बोर्ड के अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी करने का फैसला किया है। सरकार के इस फैसले के बाद दिल्ली जल बोर्ड के 700 अस्थायी कर्मचारी स्थाई हो जाएंगे।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 700 संविदा कर्मियों को दिल्ली सचिवालय में स्थायी सेवाओं का प्रमाण पत्र सौंप दिया है।
इस मौके पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं कि आप सभी पक्के हो रहे हैं। मेरी इच्छा है कि दिल्ली सरकार के सभी विभागों में सभी कच्चे कर्मचारी पक्के हों,परन्तु केंद्र के पास शक्तियां होने से उनके हाथ बंधे हैं।


Spread the love