बड़ी खबर:- भाजपा ने उत्तराखण्ड में जारी किया घोषणा पत्र,केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया दृष्टि-पत्र का विमोचन

Spread the love

उत्तराखण्ड। उत्तराखण्ड में विधानसभा चुनाव में अपनी तैयारियों को धार देने के लिए भाजपा ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है।भाजपा ने अपने घोषणा को दृष्टि-पत्र नाम दिया है।केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने उत्तराखण्ड के भारतीय जनता पार्टी का दृष्टि पत्र जारी किया,इस मौके पर नितिन गडकरी ने कहा कि भाजपा सरकार ने उत्तराखण्ड को आगे बढाने का काम किया है और भाजपा के शासन में ही उत्तराखण्ड आगे बढ़ सकता है। दृष्टि-पत्र जारी करने के मौके पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक,पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’,भाजपा प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी,पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत,पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत,राज्यसभा सांसद नरेश बंसल,लोकसभा सांसद राजलक्ष्मी शाह,भाजपा की प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा मौजूद रहे।

जानिए भाजपा के दृष्टि पत्र की प्रमुख बातें

.चार धाम परियोजना का विस्तार किया जाएगा।
.मोक्षदा तीर्थ यात्रा योजना में वरिष्ठ नागरिकों को 10,000 रु. तक की सब्सिडी दी जाएगी।
. हरिद्वार बनेगा योग की अंतरराष्ट्रीय राजधानी। यहां वेद पाठशालाओं के लिए 1 करोड़ रु. दिए जाएंगे।
.पुलिस बल का उन्नतीकरण कर कानून व्यवस्था में सुधार किया जाएगा।
. प्रत्येक जिले में मेडिकल कॉलेज, सचल चिकित्सालय व डायलिसिस केंद्र खोले जाएंगे।
. किसानों को 8000 रु. सहायता राशि दी जाएगी। हर ब्लॉक में किसान मंडी खोली जाएगी।
. लव जिहाद पर रोक लगेगी।
. महिला थानों की संख्या दोगुनी होगी ।
. युवाओं को कौशल विकास से स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा।
. देवभूमि में खेल सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।
. स्मार्ट विलेज की परिकल्पना को साकार किया जाएगा।
. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि 6 हज़ार केंद्र और 6 हज़ार राज्य सरकार देगी अर्थात किसानों के खाते में 12 हज़ार दिए जाएंगे
. गरीब घरों को साल में 3 सिलेंडर निशुल्क दिए जाएंगे.
.बीपीएल परिवार की महिलाओं को 2000 प्रतिमाह दिया जाएगा
. गरीब बच्चों को 1 हज़ार प्रति माह दिया जाएगा


Spread the love