बड़ी खबरः भाजपा ने 4 राज्यों में अध्यक्ष बदले! राजस्थान में सीपी जोशी तो बिहार में सम्राट चौधरी को सौंपी कमान, विधानसभा चुनाव को लेकर लिए बड़े फैसले

Spread the love

नई दिल्ली। भाजपा हाईकमान ने आज पार्टी के भीतर बड़े बदलाव किए हैं। पार्टी ने 4 राज्यों में अध्यक्षों को बदला गया है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राजस्थान की कमान सीपी जोशी को सौंपी है। ओडिशा में मनमोहन सामल, दिल्ली में वीरेंद्र सचदेव और बिहार में सम्राट चौधरी को अध्यक्ष बनाया गया है। राजस्थान में इस साल यानी 2023 में विधानसभा चुनाव होना है। दिल्ली और बिहार में 2025 और ओडिशा में 2024 में विधानसभा चुनाव होंगे। भाजपा ने ढाई महीने से ज्यादा के इंतजार के बाद दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष की घोषणा कर दी है। पार्टी ने कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को स्थायी अध्यक्ष बनाया है। नगर निगम चुनाव में हार के बाद आदेश गुप्ता ने हार की जिम्मेदारी लेते हुए अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद वीरेंद्र सचदेवा को पार्टी हाईकमान ने दिल्ली BJP का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया था। वीरेंद्र सचदेवा 1988 से राजनीति में एक्टिव हैं। साल 2007 में उन्हें चांदनी चौक का जिलाध्यक्ष बनाया गया था। इसके बाद साल 2014 में वे मयूर विहार जिले के अध्यक्ष चुने गए। साल 2009 में प्रदेश में मंत्री रहे और 2017 में प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए। 11 दिसंबर 2022 को उन्हें दिल्ली भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। बिहार भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी होंगे। जेपी नड्‌डा ने उन्हें ये जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी ने लेटर जारी कर इसकी जानकारी दी है। सम्राट चौधरी कुशवाहा समाज से आते हैं और बिहार सरकार में तीन बार मंत्री रह चुके हैं। इनके और इनके पिता पूर्व मंत्री शकुनी चौधरी की बिहार में काफी राजनीतिक पैठ मानी जाती है। सम्राट चौधरी उस समय विवादों में आए थे, जब लालू यादव की कैबिनेट में सबसे कम उम्र के मंत्री बन गए थे। फिर लंबे बवाल के बाद उन्हें मंत्री पद से हटना पड़ा था।


Spread the love