बड़ी खबर:-1 फरवरी से शुरू होगा भाजपा का वृहद प्रचार अभियान,चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी ने दी जानकारी

Spread the love

उत्तराखंड। उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा राज्य की सभी 70 विधानसभाओं में 1 फरवरी से वृहद प्रचार अभियान प्रारंभ करेगी। केंद्रीय मंत्री व भाजपा चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी ने बताया कि एक फरवरी से पार्टी 70 विधानसभा सीटों पर मेगा चुनाव प्रचार अभियान शुरू करने जा रही है, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता अलग-अलग विधानसभाओं में जाकर पार्टी के लिए प्रचार करेंगे।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वर्चुअल चुनावी रैली की भी तैयारी की जा रही। इसके साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह , ₹गृह मंत्री अमित शाह,उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर समेत कई बड़े नेता विभिन्न विधानसभाओं में जाकर पार्टी के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे।


Spread the love