बड़ी खबर:- हरीश रावत को फिर सताया EVM का डर,कही ये बात

Spread the love

उत्तराखण्ड। उत्तराखण्ड में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया सम्पन्न हो चुकी है।प्रदेश की पांचवी विधानसभा के लिए 14 फरवरी को जनता ने प्रत्याशियो के भाग का फैसला EVM में कैद कर दिया है।मतदान के बाद से क्या भाजपा और क्या कांग्रेस दोनो सत्ता में आने का दावा कर रहे हैं।इसी बीच हरीश रावत का एक बड़ा बयान आ रहा है।हरीश रावत ने कहा कि उत्तराखण्ड व उत्तर प्रदेश में भाजपा चुनाव हार रही है,जिस कारण भाजपा EVM में गड़बड़ी कर सकती है।हरीश रावत ने यह भी संदेह जताया कि पराजय को नजदीक देखकर भाजपा मतपत्र को भी बदल सकती है।
उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भी अपने जिलों के जिलाध्यक्षों को स्ट्रांग रूम के बाहर कड़ी नजर रखने का आदेश जारी कर दिया है।


Spread the love