Monday, December 4, 2023
  • Login
Champawat Today | Uttarakhand News
  • मुख्य पृष्ठ
  • चम्पावत
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • चम्पावत
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Champawat Today | Uttarakhand News
No Result
View All Result

बड़ी खबर:- देर रात हुए आईएएस अधिकारियों के तबादले, विस्तृत जानकारी के लिए पढ़ें

admin by admin
April 20, 2022
in अन्य
Share on FacebookShare On WhatsappShare on Twitter

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के दोबारा शपथ लेने के बाद से लगातार चर्चाओं में बने रहने वाले आईएएस अधिकारियों के तबादलों की सूची आखिरकार जारी हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की सहमति के बाद मंगलवार रात उत्तराखंड शासन में तैनात 21 आईएएस और एक आईपीएस अधिकारी के तबादले लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में पंकज पांडेय को स्वास्थ्य विभाग से हटा दिया है। राधिका झा अब स्वास्थ्य विभाग देखेंगी।
नई तबादला सूची में मुख्य सचिव एसएस संधू को मुख्य स्थानिक आयुक्त नई दिल्ली का अतिरिक्त प्रभार दिया गया। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री , गृह एवं कारागार की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई। अपर मुख्य सचिव मनीषा पंवार से अपर मुख्य सचिव ग्रामीण विकास एवं कृषि उत्पादन आयुक्त की जिम्मेदारी हटाई गई।
अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन से अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री वन एवं पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन और अवस्थापना विकास आयुक्त की जिम्मेदारी हटाई गई, अपर मुख्य सचिव ग्राम विकास, राजस्व, शहरी विकास आवास ,मुख्य प्रशासक उत्तराखंड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण और कृषि उत्पादन आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई।
प्रमुख सचिव रमेश कुमार सुधांशु से प्रमुख सचिव गृह एवं कारागार की जिम्मेदारी हटाई गई ,प्रमुख सचिव वन पर्यावरण संरक्षण तथा जलवायु परिवर्तन के अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई। प्रमुख सचिव एल फनई से प्रमुख सचिव सैनिक कल्याण की जिम्मेदारी हटाई गई ,आयुक्त समाज कल्याण की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई।
सीनियर आईपीएस अभिनव कुमार को विशेष प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री, सूचना खेल एवं युवा कल्याण की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई। आईएएस आर मीनाक्षी सुंदरम को सचिव मुख्यमंत्री ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा, श्रम, वित्त एवं अध्यक्ष उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई। शैलेश बगौली से सचिव शहरी विकास आयुक्त मुख्य प्रशासक उत्तराखंड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण की जिम्मेदारी हटाई गई, सचिव कार्मिक एवं सतर्कता, गोपन विभाग, कृषि एवं कृषक कल्याण उच्च शिक्षा की जिम्मेदारी दी गई। नितेश कुमार झा से सचिव तकनीकी शिक्षा की जिम्मेदारी हटाई गई, सचिव ग्रामीण निर्माण की जिम्मेदारी दी गई। राधिका झा को सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा के जिम्मेदारी दी गई। अरविंद सिंह ह्यांकी से सचिव कार्मिक एवं सतर्कता की जिम्मेदारी हटाई गई, सचिव परिवहन की जिम्मेदारी दी गई। सौजन्या को सचिव सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग की जिम्मेदारी दी गई है। रविनाथ रमन से सचिव राजस्व आबकारी एवं वन की जिम्मेदारी हटाई गई , सचिव विद्यालय शिक्षा और तकनीकी शिक्षा की जिम्मेदारी दी गई। पंकज कुमार पांडे से सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा तथा सूचना की जिम्मेदारी हटाई गई सचिव औद्योगिक विकास खनन आयुष और आयुष शिक्षा की जिम्मेदारी दी गई।
रंजीत कुमार सिन्हा से सचिव परिवहन एवं पुनर्गठन की जिम्मेदारी हटाई गई, सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास सचिव राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, परियोजना निदेशक वाह्य सहायतित परियोजना की जिम्मेदारी दी गई। हरीश चंद्र सेमवाल को सचिव आबकारी और आयुक्त आबकारी की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई। चंद्रेश कुमार यादव से सचिव आयुष एवं आयुष शिक्षा श्रम तथा अध्यक्ष उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की जिम्मेदारी हटाई गई, सचिव पुनर्गठन तथा संस्कृत शिक्षा की जिम्मेदारी दी गई। विजय कुमार यादव को सचिव वन एवं पर्यावरण संरक्षण तथा जलवायु परिवर्तन की जिम्मेदारी हटाई गई। दीपेंद्र कुमार चौधरी से सचिव उच्च शिक्षा खेल एवं युवा कल्याण की जिम्मेदारी हटाई गई, सचिव सैनिक कल्याण एवं राजस्व की जिम्मेदारी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉

अल्मोड़ाः 1 दिसंबर से लापता युवक का शव मिला! सुसाइड नोट में महिला का जिक्र, जांच में जुटा पुलिस महकमा

चंपावतः दिल्ली में सम्मानित हुए योग विशेषज्ञ डॉ. जोशी! मिला हेल्थ आईकन सम्मान, बधाईयों का लगा तांता

चंपावतः पाटी में खेल महाकुंभ जारी! 100 मीटर की दौड़ में देवेंद्र, कमलेश और रवि ने मारी बाजी, खिलाड़ियों में उत्साह

ShareSendTweet
Previous Post

आपदा प्रबंधन को लेकर मुख्यमंत्री धामी ने ली बैठक, मानसून से पूर्व तैयारी पूरी करने के दिये निर्देश

Next Post

समाजिक न्याय पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत भाजपा ने किया शहीदों व स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को सम्मानित

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

सम्पर्क सूत्र

Mohan Chandra Joshi
संपादक

 

पता : Tharadhunga Ward, Lohaghat Range, Lohaghat, Champawat, Uttarakhand-262524
दूरभाष : +91-9917125333
ई मेल : editorchampawattoday@gmail.com
वेबसाइट : www.champawattoday.com


Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 champawattoday.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • चम्पावत
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 almoratoday.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In