बड़ी खबर:- पंचायती राज मंत्री सतपाल महाराज ने की बड़ी घोषणा, ब्लाक प्रमुख को दिया जाएगा यह अधिकार

Spread the love

उत्तराखंड के पंचायत राज, पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान पंचायतों के नव निर्माण के संकल्पोत्सव सतत विकास लक्ष्यों का स्थानीयकरण विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला में प्रदेश में पंचायतों को सशक्त करने के लिए कई निर्णय लिए हैं। एक स्थानीय होटल में आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए उन्होंने प्रदेश के ब्लाक प्रमुख संगठनों की मांगों पर बड़ा निर्णय लेते हुए ब्लॉक प्रमुखों को विकासखंड अधिकारी की एसीआर लिखने का अधिकार देने की घोषणा की। इसके अलावा पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए पं. दीनदयाल मिनी सचिवालय स्थापित करने की भी उन्होने घोषणा की है।
पंचायत मंत्री सतपाल महाराज ने पंचायतों में व्यवस्था को दुरुस्त करने एवं जनप्रतिनिधियों को अधिकार संपन्न बनाने के लिए एक हाई पावर कमेटी बनाने की भी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि इस कमेटी में जनप्रतिनिधियों को भी सम्मिलित किया जाएगा, जो कि अन्य राज्यों में जाकर पंचायतों की व्यवस्था और पंचायत प्रतिनिधियों के अधिकारों का अध्ययन करेगी। महाराज ने कहा कि 16 फरवरी 2005 के शासनादेश के प्राविधान के तहत क्षेत्र प्रमुख द्वारा खंड विकास अधिकारी की वार्षिक प्रविष्टि जिला विकास अधिकारी को भेजना, जिसे जिला विकास अधिकारी यथावत प्रविष्टि में शामिल करेंगे शासनादेश के वर्णित प्राविधानों को लागू किया जाएगा। उन्होंने यह भी घोषणा की कि प्रत्येक क्षेत्र पंचायत प्रमुख को निजी सहायक के रूप में शासकीय कार्यों के निर्वहन हेतु डाटा एंट्री ऑपरेटर मुहैया भी करवाया जाएगा। पंचायत मंत्री ने कहा कि राज्य के पंचायत भवनों को पंडित दीनदयाल मिनी सचिवालय के रूप में विकसित कर प्रथम चरण में न्याय पंचायत स्तर पर पंचायती राज विभाग के अधीन निर्गत सेवाओं को एक छत के नीचे मुहैया कराया जाएगा। इसमें ऑनलाइन सेवाएं जैसे जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, परिवार रजिस्टर, निजी भवन निर्माण तथा अदेयता प्रमाण पत्र और शौचालय प्रमाण पत्र देना आदि शामिल है।उत्तराखंड के पंचायत राज, पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान पंचायतों के नव निर्माण के संकल्पोत्सव सतत विकास लक्ष्यों का स्थानीयकरण विषय पर एक दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यशाला में प्रदेश में पंचायतों को सशक्त करने के लिए कई निर्णय लिए हैं। एक स्थानीय होटल में आयोजित एक दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए उन्होंने प्रदेश के ब्लाक प्रमुख संगठनों की मांगों पर बड़ा निर्णय लेते हुए ब्लॉक प्रमुखों को विकासखंड अधिकारी की एसीआर (चरित्र प्रविष्टि) लिखने का अधिकार देने की घोषणा की। इसके अलावा पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए पं. दीनदयाल मिनी सचिवालय स्थापित करने की भी उन्होने घोषणा की है।
पंचायत मंत्री सतपाल महाराज ने पंचायतों में व्यवस्था को दुरुस्त करने एवं जनप्रतिनिधियों को अधिकार संपन्न बनाने के लिए एक हाई पावर कमेटी बनाने की भी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि इस कमेटी में जनप्रतिनिधियों को भी सम्मिलित किया जाएगा, जो कि अन्य राज्यों में जाकर पंचायतों की व्यवस्था और पंचायत प्रतिनिधियों के अधिकारों का अध्ययन करेगी। महाराज ने कहा कि 16 फरवरी 2005 के शासनादेश के प्राविधान के तहत क्षेत्र प्रमुख द्वारा खंड विकास अधिकारी की वार्षिक प्रविष्टि जिला विकास अधिकारी को भेजना, जिसे जिला विकास अधिकारी यथावत प्रविष्टि में शामिल करेंगे शासनादेश के वर्णित प्राविधानों को लागू किया जाएगा। उन्होंने यह भी घोषणा की कि प्रत्येक क्षेत्र पंचायत प्रमुख को निजी सहायक के रूप में शासकीय कार्यों के निर्वहन हेतु डाटा एंट्री ऑपरेटर मुहैया भी करवाया जाएगा। पंचायत मंत्री ने कहा कि राज्य के पंचायत भवनों को पंडित दीनदयाल मिनी सचिवालय के रूप में विकसित कर प्रथम चरण में न्याय पंचायत स्तर पर पंचायती राज विभाग के अधीन निर्गत सेवाओं को एक छत के नीचे मुहैया कराया जाएगा। इसमें ऑनलाइन सेवाएं जैसे जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, परिवार रजिस्टर, निजी भवन निर्माण तथा अदेयता प्रमाण पत्र और शौचालय प्रमाण पत्र देना आदि शामिल है।
पंचायतों एवं पंचायत प्रतिनिधियों की वर्षों पुरानी कई प्रमुख मांगों का संज्ञान लेते हुए पंचायत मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि वर्षों से एक ही विकासखंड में तैनात ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों का स्थानांतरण किया जाएगा।


Spread the love