बड़ी खबर:- प्रदेश के सरकारी और अशासकीय विद्यालय के विद्यार्थियों को 1 अप्रैल से मिलेंगी किताबें

Spread the love

प्रदेश के सरकारी और अशासकीय स्कूलों के आठ लाख से अधिक छात्र-छात्राओं को एक अप्रैल से मुफ्त किताबें मिलेंगी। खास बात यह है कि इस बार 9वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं को भी मुफ्त पुस्तकें दी जाएंगी। मालूम हो कि एक से आठवीं तक के बच्चों की किताबों पर आने वाला खर्च केंद्र सरकार वहन करती रही है,वहीं 9वी से 12वी तक के विद्यार्थियों की पुस्तकों का खर्च राज्य सरकार उठाएगी।
अपर राज्य परियोजना निदेशक डॉ मुकुल कुमार ने बताया कि पहली पर 9वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं को भी मुफ्त किताबें मिलेंगी। किताबें विभाग को उपलब्ध होने लगी हैं। एक अप्रैल से स्कूलों तक इन्हें पहुंचा दिया जाएगा।


Spread the love