भविष्यवाणी:- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन,क्या कहता है आपका मूलांक

Spread the love

मूलांक 1-
कार्यक्षेत्र में आपको सफलता प्राप्ति होगी। नौकरी के लिए कई जगहों से प्रस्ताव आ सकता है। मानसिक शांति मिलेगी। रुके कार्य आगे बढ़ेंगे।
मूलांक 2-
कार्य के लिए दिन अच्छा बीतेगा। भविष्य के लिये योजनाएं बना सकते हैं। पड़ोसियों से नुकसान हो सकता है। वैवाहिक जीवन में अड़चनें आ सकती हैं।
मूलांक 3-
कोर्ट कचहरी में सफलता मिल सकती है। विवाद सुलझ सकते हैं। नौकरी में स्थानांतरण हो सकता है। बच्चों का ध्यान रखें। किसी के बहकावे में ना आएं।
मूलांक 4-
आर्थिक दृष्टि से दिन कमजोर रह सकता है। खर्चे बढ़ सकते हैं। जोश में होश न खोएं। भूमि सम्पत्ति से लाभ मिलेगा। नौकरी में आपको अच्छे प्रस्ताव प्राप्त होंगे।
मूलांक 5-
आज वाहन सावधानी से चलाएं। मन विचलित रह सकता है। मन को वश में रखें। सट्टा आदि दूरी बनाए रखें। पेट की खराबी से परेशानी हो सकती हैं। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।
मूलांक 6-
नौकरी-व्यापार में तरक्की होगी। बच्चों के साथ समय बिताएंगे। धन का नुकसान हो सकता है। अचानक सम्पत्ति का लाभ हो सकता है। गृहस्थ जीवन में चुनौतियां आएंगी।
मूलांक 7-
गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें, कोई पारिवारिक परेशानी बढ़ सकती है। रिश्तेदारों से बुरी खबर भी मिल सकती है। फैसला लेने में जल्दबाजी न दिखाएं।
मूलांक 8-
आज का दिन आपके लिए अच्छा साबित होगा। मेहनत से ही सफलता मिलेगी। भाग्य के भरोसे न बैठें। पारिवारिक क्लेश बढ़ेगा। नए प्रेम सम्बन्ध बन सकते हैं। वैवाहिक जीवन के लिए दिन सामान्य रहेगा।
मूलांक 9-
दिन आपके लिए कुछ नए मौके लेकर आ सकता है। वहीं दूसरी तरफ ऑफिस में बॉस अनबन हो सकती है। जीवन में प्रेम का आगमन हो सकता है। घर पर किसी के रिश्तें की बात चल सकती है।


Spread the love