बड़ी खबर:- उत्तराखण्ड में खुला प्रदेश का पहला साइबर न्यायालय

Spread the love

प्रदेश में लगातार बढ़ते साइबर क्राइम को देखते हुए उत्तराखण्ड में भी साइबर न्यायालय खोलने की मांग पूरी हो गई है।अब रुद्रपुर में प्रदेश का पहला साइबर न्यायालय खोल दिया गया है।जिसके बाद साइबर क्राइम से जुड़े मामलों की सुनवाई अब जल्द हो सकेगी।
हाईकोर्ट के आदेश पर जिला सत्र एवं न्यायालय परिसर में प्रदेश का पहला साइबर न्यायालय खुल गया।जिला जज प्रेम सिंह खिमाल ने विधि-विधान के साथ न्यायालय का शुभारंभ किया।
जिला जज पीएस खिमाल ने कहा कि साइबर न्यायालय की स्थापना होने से साइबर अपराध के शिकार व्यक्तियों को जल्दी न्याय मिल सकेगा।


Spread the love