चंपावतः केन्द्रीय विद्यालय लोहाघाट के बच्चों का राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में हुआ चयन! 22 पदक जीतकर किया नाम रोशन, स्कूल प्रबंधन ने किया सम्मानित

Spread the love

चंपावत। लोहाघाट केन्द्रीय विद्यालय के सात छात्र-छात्राओं का राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में चयन हुआ है। छात्र-छात्राओं की इस उपलब्धि पर जहां विद्यालय में खुशी की लहर देखने को मिल रही है वहीं स्थानीय खेल प्रेमियों ने इसे बड़ी उपलब्धि बताया है। इससे पहले विद्यालय के छात्र-छात्रओं ने 51वीं संभाग खेल प्रतियोगिता में 6 स्वर्ण के साथ कुल 22 पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन किया है। बच्चों की इस उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन ने खुशी जताते हुए उनके सम्मान में समारोह आयोजित किया। विद्यालय के प्राचार्य संदीप त्यागी ने बताया कि विद्यालय के 25 विद्यार्थियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लिया था जिसमें 6 स्वर्ण, 13 रजत और 3 कांस्य सहित कुल 22 पदक जीत कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। बताया कि विद्यालय के शिक्षक गंगाधर वर्मा के कुशल निर्देशन में सात छात्र-छात्राओं का चयन 51वीं केन्द्रीय विद्यालय राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता का चयन हुआ है जिसमें 80 मीटर बाधा दौड़ में नमिता जोशी, डिस्कस थ्रो में उषा बोहरा तथा दक्षिका राजपूत, गोला फेंक उषा बोहरा, बैडमिंटन अदिति मीना, बैडमिंटन में रियांशु सिंह, 400 मीटर दौड़, 600 मीटर दौड़ और रिले दौड़ में आदित्य प्रताप सिंह धोनी और क्रिकेट में प्रियांशु का चयन हुआ है।


Spread the love