भविष्यवाणी:- कैसा रहेगा आपका आज का दिन,जानिए क्या कहता है आपका मूलांक

Spread the love

मूलांक 1- आज धन हानि हो सकता है और चोट लगने की भी सम्भावना है इन सबके बीच आपके आत्मविश्वास में इजाफा रहेगा। भाई-बहन से आपके प्यार का रिश्ता और मजबूत होगा। धार्मिक कार्यक्रमों में आपकी रुचि बढ़ेगी।
मूलांक 2- आज आपको सोच समझकर फैसला लेने का है। आप कोई भी कार्य करने से पहले किसी अच्छे समझदार व्यक्ति से सलाह अवश्य लें। बच्चों के प्रति चिंताएं कम होंगी।
मूलांक 3- आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आपको व्यापार के अलावा वैज्ञानिक क्षेत्र में भी रुचि बढ़ेंगी। प्रॉपर्टी खरीदने के योग है। अपने बॉस को खुश रखने के लिए मेहनत करनी पड़ेगी।
मूलांक 4- समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। खुशहाली का समय है। कार्यों की प्रशंसा होगी। जमीन जायदाद सम्बन्धी समस्या तंग कर सकती है।
मूलांक 5- नौकरी में दिन अच्छा रहेगा। आज कुछ अच्छे लोगों से मुलाकात होगी। आप उन्हें खुश कर पाएंगे। लोग आपकी राय मान लेंगे। बच्चों की तरफ से आपको खुशियां मिलेंगी।
मूलांक 6- आज का दिन सावधानी से काम लेना होगा। कानूनी अड़चनें आ सकती हैं। बीमारी उत्पन्न होने की संभावना बन रही है। अपने विरोधियों और शत्रुओं से सावधान रहें, बना बनाया काम बिगड़ सकता हैं।
मूलांक 7- आज के दिन कोई अनैतिक कार्य न करें अन्यथा बदनामी होगी। यात्राओं का योग है। इस समय नया सीखने में व्यस्त रहेंगे। घर में कोई मांगलिक अवसर सम्पन्न हो सकता है।
मूलांक 8- आप अपने मान-सम्मान को बरकरार रखेंगे। दिन मिला-जुला रहेगा। अच्छा-बुरा दोनों का अनुभव करेंगे। परिवार में बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद अवश्य लें। इससे आपका विकास होगा।
मूलांक 9- कामकाज में लापरवाही न बरतें। पारिवारिक अशांति स्ट्रेस को बढ़ाएगी, पत्नी का सहयोग मिलेगा। नया भवन या मकान खरीद सकते हैं।


Spread the love