बनबसा। 57 वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल सितारगंज कमान्डेंट बृजपाल सिंह नेगी के निर्देशानुसार ई समवाय बनबसा के द्वारा शारदा इन्टर कालेज बनबसा में सुरेश तोमर उप कमान्डेंट 57वी वाहिनी एसएसबी सितारगंज के द्वारा सभी विद्यार्थियों को फ़ोर्स में भर्ती हेतु प्रोत्साहित किया गया व फ़ोर्स में भर्ती हेतु मापदंडों के विषय में सभी विद्यार्थियों को अवगत भी कराया। इस मौके पर 57वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल सितारगंज में महिला आरक्षियों द्वारा किये गए उत्कृष्ट कार्य हेतु उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य महेन्द्र कुमार, विद्यालय के अध्यापक मनमोहन गोस्वामी, शोएब खान, इन्दु मेहता, गोमती चन्द, मन्जू , राजबीर मीणा समवाय प्रभारी ई समवाय बनबसा, उपनिरीक्षक /सामान्य प्रीती यादव व अन्य जवान व विद्यालय के समस्त स्टाफ व विद्यार्थी मौजूद रहे।
Mohan Chandra Joshi
संपादक