महिला दिवस के अवसर पर अपार संस्था द्वारा किया प्रश्नोत्तरी प्रतियोगता का आयोजन

Spread the love

टनकपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में टनकपुर मे APAAR संस्था द्वारा संस्था कार्यालय में टनकपुर व बनबसा क्षेत्र की महिलाओं के साथ महिला दिवस का आयोजन किया गया। परियोजना प्रबंधक सोनी थापा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाए जाने के सम्बंध में जानकारी दी। संस्था के अध्यक्ष सुभाष जोशी द्वारा महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जानकारी दी गई।उन्होंने कहा कि महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहिए और आजीविका वर्धन के कार्यक्रम से जुड़ने के लिए समूह बनाएं जिससे वह अपनी आजीविका को बढ़ा सकें। कार्यक्रम में महिलाओं के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें कई महिलाओं ने प्रतिभाग किया और उनको पुरस्कार वितरण किया। कार्यक्रम में 72 महिलाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।


Spread the love