लोहाघाटः राजकीय पीजी कॉलेज में भाषण प्रतियोगिता आयोजित! प्राचार्य डॉ. गुप्ता ने किया शुभारंभ, प्रियंका ने मारी बाजी

Spread the love

लोहाघाट। यहां राजकीय पीजी कॉलेज में जी-20 जागरूकता कार्यक्रम के तहत समाज शास्त्र विभाग की ओर से भाषण प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. संगीता गुप्ता ने किया। उन्होंने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से छात्र-छात्राओं का बौद्धिक विकास होता है। कार्यक्रम संयोजक डॉ. अनीता सिंह के दिशा निर्देशन और डॉ. ममता गंगवार के संचालन में समाज उत्थान में युवाओं की भूमिका विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें प्रियंका चंद ने पहला, रितिक गहतोड़ी ने दूसरा अंकित फर्तियाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। गीता तिवारी, अजय पांडेय को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। निर्णायक डॉ. स्वाति जोशी, डॉ. वंदना चंद, डॉ. सुनील कुमार ने सहयोग किया। प्रतियोगिता में अव्वल रहे प्रतिभागियों को प्राचार्य ने सम्मानित किया।


Spread the love