सियासतः कर्नाटक में विधानसभा चुनाव से पहले ‘आप’ को लगा बड़ा झटका! भास्कर राव ने थामा भाजपा का दामन, 11 माह पहले ली थी आप की सदस्यता

Spread the love

नई दिल्ली। विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को कर्नाटक में बड़ा झटका लगा है। यहां पार्टी के प्रमुख चेहरे और बेंगलुरु के पूर्व पुलिस आयुक्त भास्कर राव ने आज आप का साथ छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। बता दें कि 11 महीने पहले ही राव दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में आप में शामिल हुए थे। भाजपा की कर्नाटक इकाई के प्रमुख नलिन कुमार कटील की उपस्थिति में वे पार्टी में शामिल हो गए। इस दौरान भाजपाईयों ने उनका जोरदार स्वागत किया। भाजपा में शामिल होने के बाद भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के सेवानिवृत्त अधिकारी ने कहा कि सिर्फ भाजपा ही भारत को मजबूत कर सकती है और उसकी खोई हुई गरिमा वापस लौटा सकती है। राव ने यहां संवाददाताओं से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘एक भारत, समृद्ध भारत’ के निर्माण के लिए प्रयासरत हैं और हम सभी को इसमें मदद के लिए हाथ मिलाना चाहिए। मैं भाजपा में युवाओं और महिलाओं को दिए जा रहे महत्व से भी प्रभावित हूं।


Spread the love