भविष्यवाणी:- अपने मूलांक से जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

Spread the love

मूलांक 1- कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां आपके अनुकूल हो सकती हैं। बॉस आपके कार्य की तारीफ करेगा। आज आपका समय आत्मबल बढ़ाने का है। पिता का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।
मूलांक 2- कार्य-व्यापार में किए गए प्रयास सफल होंगे। प्रेम से पारिवारिक जीवन व प्रेम सम्बन्धों के मध्य बेहतर तालमेल स्थापित कर लेंगे।
मूलांक 3- आर्थिक हानि के संकेत हैं। इसलिए सावधान रहें। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से मनमुटाव रहेगा, लेकिन शाम तक स्थिति में सुधर आने के संकेत हैं।
मूलांक 4- बच्चों की सेहत में बदलाव आ सकता है। आपके उच्च अधिकारी आप पर नजर रखे हुए हैं। उनकी उम्मीदों पर खरा उतरें, लाभ मिलेगा। गरीबों एवं जरूरतमंद लोगों की मदद कर सकते हैं।
मूलांक 5- विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा और विदेशी शिक्षा के लिए प्रयासरत विद्यार्थियों को कागजात सम्बन्धी परेशानी हो सकती है। प्रेम सम्बन्धों के मध्य बेहतर तालमेल स्थापित रहेगा।
मूलांक 6- दिन सामान्य रहेगा। अपनी वाणी में नियंत्रण में रखें और क्रोध से बचें। संपत्ति को लेकर झगड़ा हो सकता है। अपने शब्दों पर विचार करके ही उत्तर दें। किसी भी प्रकार के लेन-देन से बचें।
मूलांक 7- राजनीति से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। रुके हुए मामले हल हो सकते हैं। परिवार की जरूरतों की तरफ ध्यान दें और उनके सुख-दुख के भागीदारी बनें।
मूलांक 8- दिन सामान्य रहेगा। लेकिन आपको आज अपने खर्च पर विशेष ध्यान दें, खर्च कम करें। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल रहेगा।
मूलांक 9- आज आपको हानि होने की संभावना है। आपको इससे बचना होगा। आर्थिक रूप से कोई नया कार्य न शुरू करें। व्यर्थ की बातचीत में समय ज्यादा खराब होगा।


Spread the love