एसएसबी ने यहां चलाया जागरूकता अभियान,महिला सशक्तिकरण व महिला जागरूकता का दिया सन्देश

Spread the love

टनकपुर। टनकपुर के ग्राम बिचई में 57 वी वाहिनी एस०एस०बी० के कमांडेंट ब्रजपाल सिंह नेगी के दिशा निर्देश पर “जी” समवाय बूम के कम्पनी कमांडर राम नारायण बिसवाश ने महिलाओं को महिला शिक्षा व सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के दौरान लड़कियों की शिक्षा, बाल विवाह, महिला स्वास्थ्य, घरेलु हिंसा व महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई। इसके अलावा बालिकाओं को फोर्स में भर्ती होने के लिए भी प्रेरित किया गया। इस कार्यक्रम में एस०एस०बी० की तरफ से महिला उपनिरीक्षक प्रीति यादव, उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार आरक्षी राम खिलाडी हरेकृष्णा, बबीता, लक्ष्मी आदि जवानों ने भाग लिया वहीं ग्राम बिचई से भूमी,कमला, गीता, आरती, सीता देवी, दीपा चंद, कंचन,अजरा, विमला आदि मौजूद रही।


Spread the love