टनकपुरः राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छीनीगोठ में आयोजित हुआ पर्यावरण संचेतना कार्यक्रम! बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति किया जागरूक

Spread the love

टनकपुर। प्लांट फार प्लैनेट स्वयंसेवी संस्था की ओर से राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छीनीगोठ में पर्यावरण संचेतना कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान कक्षा आठ, नौ और दसवीं के छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के बारे में कई जानकारियां दी गईं। संस्था ने उन्हें अपने क्षेत्र में पौधरोपण के लिए प्रेरित किया। संस्था के कार्यक्रम समन्वयक धर्मेंद्र कापड़ी, प्रीति यादव के नेतृत्व में स्कूली बच्चों ने स्कूल परिसर और गांव के आसपास पौधरोपण भी किया। बच्चों को समूह में बांटकर जनसंख्या, आर्थिक और गरीबी के आधार पर वैश्विक पर्यावरणीय परिवर्तनों पर आधारित क्रियाकलाप करवाए गए। प्रतिभागी बच्चों को टीशर्ट एवं बच्चों द्वारा लिखित ट्री बाई ट्री पुस्तक दी गई। इस दौरान ग्राम प्रधान पूजा जोशी, प्रभारी प्रधानाचार्य बेचन यादव, शिक्षक त्रिलोचन जोशी, अकबर अली, पल्लव जोशी, पवन कुमार, रचित वल्दिया, उमेश चंद्र भट्ट, बच्ची बिष्ट आदि थे। संचालन शिक्षक ओम प्रकाश विश्वकर्मा ने किया। कार्यक्रम में 80 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया।


Spread the love