टनकपुर। स्वच्छता के लिए नगर पालिका द्वारा छेड़ा गया अभियान लगातार जारी है। इस दौरान नालियों की सफाई के साथ ही नगर में कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव किया जा रहा है। नगरपालिकाध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा की अध्यक्षता में अधिशासी अधिकारी भूपेंद्र प्रकाश जोशी ने पर्यावरण मित्रों के साथ मिलकर मुख्य बाजार, पीलीभीत चुंगी, तहसील में सफाई अभियान चलाया। ईओ जोशी ने बताया कि पालिका की कार्यदाई संस्था के साथ मिलकर नगर में चोक हुई नालियों की सफाई की गई। इसके अलावा डेंगू, मलेरिया आदि बिमारियों की रोकथाम के लिए कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव किया गया। बताया पालिका का यह अभियान लगातार जारी रहेगा। साथ ही कीटनाशक दवाइयों के छिड़काव के साथ-साथ प्रतिदिन फॉगिंग भी कराई जाएगी। इस मौके पर बसंत राज चंद, लक्षमण सिंह बोहरा, राकेश, रामरतन, उर्मिला, मोहित, संजय बाल्मिकी, विशाल, कमलेश, बित्रा देवी, अशोक आदि रहे।
Mohan Chandra Joshi
संपादक