उत्तराखण्डः कैबिनेट मंत्री अग्रवाल के विकासनगर दौरे का जबरदस्त विरोध! काले झंडे दिखाने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जोरदार नारेबाजी

Spread the love

विकासनगर। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के जन सुनवाई कार्यक्रम में काले झंडे लेकर जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि कांग्रेसियों को पुलिस डाकपत्थर स्थित गेस्ट हाउस ले गई है। बता दें कि आज नगर पालिका के टाउन हॉल में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसमें कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को पहुंचना है। बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष संजय किशोर और सभासद शम्मी प्रकाश के नेतृत्व में तिलक भवन में एकत्र हुए। जहां से उन्होंने कार्यक्रम स्थल के लिए कूच किया, लेकिन उन्हें पुलिस ने कार्यक्रम स्थल से पहले ही बाजार चौकी पर बैरिकेट लगाकर रोक लिया। कार्यक्रम स्थान पर जाने की मांग पर अड़े कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विरोध स्वरूप काले झंडे दिखाकर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष संजय किशोर और सभासद शम्मी प्रकाश ने कहा कि भाजपा के नेता अपने नाते रिश्तेदारों को नौकरी पर लगवा रहे हैं। आम बेरोजगार खुद को ठगा का महसूस कर रहा है। कहा कि नैतिकता के आधार पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को भी इस्तीफा देना चाहिए।


Spread the love