बड़ी खबर:- उत्तराखण्ड मे कांग्रेस ने की महिला कार्यकारिणी भंग

Spread the love

देहरादून। कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्देश के पश्चात महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसूजा की संस्तुति तथा प्रदेश महिला कांग्रेस प्रभारी परमिंदर कौर से प्राप्त पत्र के क्रम में उत्तराखण्ड प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया गया है। अध्यक्ष सहित चार वरिष्ठ उपाध्यक्षों को यथावत रखते हुए प्रदेश महिला कांग्रेस की पूरी कार्यकारणी को भंग कर दिया गया है।
यह जानकारी साझा करते हुए प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने बताया की हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव के परिणामों को देखते हुए प्रदेश कार्यकारणी, जिला अध्यक्ष, जिला कार्यकारिणी, ब्लॉक अध्यक्ष, ब्लॉक कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है। उन्होंने कहा शीघ्र ही नई कार्यकारणी का गठन किया जायेगा।


Spread the love